लेबनान के संसद सभापति का कहना है कि लेबनान की जनता और सैनिक, आतंकवादियों के विरुद्ध एकजुट हैं।
नबीह ब्रिर्री लेबनान ने बुधवार को लेबनानी समाचार पत्र सफ़ीर से बात करते हुए कहा कि पहले भी लेबनान की सेना को कमज़ोर करने के बहुत प्रयास किये गए किन्तु इस प्रकार के प्रयास विफल रहें हैं और भविष्य में भी विफल रहेंगे।
उनका कहना था कि लेबनानी सरकार, आईएसआईएल के विरुद्ध संघर्ष में जनता और सेना के साथ है। उन्होंने बल दिया कि लेबनान की जनता आतंकवादियों से मुकाबले में एकजुट और उसने अपनी एकता को सुरक्षित रखा है। लेबनान के संसद सभापति ने इस पर बल देकर कहा की आतंकवादियों के लिए हमारे देश में कोई स्थान नही है।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएल व नुस्रा फ्रंट ने पिछले अगस्त के महीने में सीरिया-लेबनान सीमा के पास 30 लेबनानी सैनिकों का अपहरण कर लिया था और उन लोगों ने तीन सैनिकों की हत्या कर दी है।
15 अक्टूबर 2014 - 19:08
समाचार कोड: 644619
लेबनान के संसद सभापति का कहना है कि लेबनान की जनता और सैनिक, आतंकवादियों के विरुद्ध एकजुट हैं।